फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन आने से निर्यात में सुधार, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट

Sun, 03 Jan 2021 02:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
देश समेत अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना वैक्सीन आने का असर दिखने लगा है। निर्यात में गिरावट के स्तर पर खासी कमी आई है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सराफ ने बताया कि दिसंबर 2020 के निर्यात में सुधार दिख रहा है। कानपुर समेत देश भर से दिसंबर में 26.08 अरब डॉलर का निर्यात हुआ जो नवंबर की तुलना में काफी अधिक है।

ऑर्डर बुकिंग की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। पहले से ज्यादा नए ऑर्डर मिल रहे हैं। फियो के सलाहकार और यूपी हेड वाईएस गर्ग ने बताया कि वैक्सीन की उम्मीद की वजहों से निर्यात में सुधार दिख रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खली, लौह अयस्क, अनाज, हस्तशिल्प, हाथ से निर्मित कालीन, दवाओं एवं फार्मास्यूटिकल्स, मसाले, इलेक्ट्रानिक सामान, फल और सब्जियों का निर्यात बढ़ रहा है। हालांकि चमड़ा और चमड़े से बने सामान, कॉफी, सभी टेक्सटाइल के आरएमजी, काजू, प्लास्टिक आदि में अभी गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें