फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में फिर से हुआ धमाका, मिला देसी बम से भरा बोरा

Sat, 07 Oct 2017 08:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धमाके के बाद बिखरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सरसौल कस्बा शुक्रवार को एक बार फिर धमाके से दहल गया। धमाका एक खाली प्लाट में हुआ। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वे मकान ढहने के डर से परिवार समेत बाहर आ गए। उन्होंने पानी डालकर झाड़ियों में लगी आग को बुझाया।

 

सरसौल कस्बे मेंं एक बार फिर से हुआ ब्लास्ट

जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर का सरसौल कस्बे मेंं एक बार फिर से ब्लास्ट हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने मौके पर जाकर जांच की तो वहां से बारूद बरामद हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान चलाया तो हिरासत में लिए गए पड़ोसी के खेत से देसी बम से भरा बोरा बरामद हो गया। उसके पूछताछ की जा रही है। साथ ही बीडीएस टीम गांव में तलाशी अभियान चला रही है।

सरसौल कस्बा में दो दिन पहले बुधवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से पांच मकान जमींदोज होने के साथ दो युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है कि शुक्रवार को तड़के कस्बे के कमालपुर मोड़ पर रमेश कोरी के खाली प्लाट में धमाका हो गया। इससे घबराए पड़ोसी मकान से बाहर आ गए। उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया।

 
विज्ञापन

देसी बम से भरा बोरा बरामद

देशी बम - फोटो : अमर उजाला
इस बीच एसपी ग्रामीण, तहसीलदार, सीओ सदर बीडीएस टीम के साथ वहां पहुंच गए। टीम को खाली प्लाट से भारी मात्रा में पटाखा बरामद हुआ। साथ ही वहां से शराब की खाली बोतल, ग्लास और बर्तन मिले है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि प्लाट की देखरेख ठीक सामने रहने वाले सत्य प्रकाश सिंह उर्फ सत्तू करते है। सत्तू के बेटे दुर्गेश और छोटू प्लाट की चाभी रहती है। उन्हीं लोगों का प्लाट में आना जाना है। पुलिस ने शक के आधार पर सत्तू को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने बीडीएस टीम के साथ कस्बे में तलाशी अभियान चलाया।

महिलाओं ने इसका विरोध भी किया, लेकिन अफसरों ने उनको समझा कर शांत करा दिया। एसओ के मुताबिक पड़ताल में सत्तू के बेटे दुर्गेश और शकील हीरो के बेटे आमिर का नाम सामने आया है। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस ने सत्तू से पूछताछ के बाद बीडीएस टीम के साथ शाम को खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इसमें पुलिस को सत्तू के खेत की बोरिंग के पास देसी बम (दैमार) से भरा बोरा बरामद हो गया। पुलिस के मुताबिक बोरे में करीब ढाई बम थे। जिसे बोरिंग के पीछे छुपाया गया था। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें