फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूल में अव्यवस्था और फर्जी उपस्थिति पर जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने सोमवार को जूही स्थित जीपीजी हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। यहां कक्षा छह से 10 तक पंजीकृत कुल 12 छात्रों में से केवल एक छात्र ही दिखा। दो शिक्षक उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय में नहीं मिले। उन्होंने प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और प्रबंधन से तीन दिन के अंदर जवाब-तलब किया है। विद्यालय का अगस्त 2026 का वेतन बिल कार्यालय में प्रस्तुत नहीं करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीआईओएस सोमवार दोपहर 12:48 बजे विद्यालय पहुंचे। इस दौरान कक्षाएं खाली मिलीं। जांच के दौरान उपस्थिति पंजिका में कई गड़बड़ी मिली। कक्षा 10 के छात्रों की अगस्त माह की उपस्थिति दर्ज नहीं थी। कक्षा 9 के छात्रों की 27 जुलाई के बाद कोई हाजिरी अंकित नहीं मिली। कक्षा 7 की छात्राओं की उपस्थिति में भी अनियमितताएं नजर आईं।

शिक्षकों की उपस्थिति जांचने पर सहायक अध्यापक मोहित मनोहर तिवारी (शिक्षक नेता) और अश्विनी कुमार उपस्थिति पंजीका में हस्ताक्षर करने के बावजूद विद्यालय में नहीं मिले। डीआईओएस ने दोनों से साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण मांगा है। विद्यालय के कई कमरों में बारिश का पानी व कबाड़ भरा था। साफ-सफाई नहीं थी। फर्नीचर का रखरखाव ठीक नहीं मिला।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया जाता है कि लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जब तक निरीक्षण में मिली कमियों का संतोषजनक निराकरण नहीं हो जाता है, तब तक विद्यालय का अगस्त 2026 का वेतन बिल कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रवीण कुमार तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें