फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल केयर यूनिट में बने आवास पर कब्जा करने वाले डॉक्टर से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मेडिकल केयर यूनिट में बने आवास पर तीन साल से कब्जा किए होने की शिकायत पर सीएमओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है। उक्त आवास का आवंटन एसीएमओ को होने के बाद भी खाली न करने की शिकायत एसीएमओ ने की है। उन्होंने आरोपी डॉक्टर पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. गीताराम ने सैफई सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आसिफ चौधरी स्पष्टीकरण तलब किया है। इसमें कहा कि आप 2021 जुलाई तक मेडिकल केयर यूनिट में तैनात थे। उसमें मिले आवास पर अभी तक आपका कब्जा बना हुआ है। जबकि यह आवास एसीएमओ डॉ. बीएल संजय को आवंटित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आप स्पष्ट करें कि अभी तक आवास को खाली क्यों नहीं किया गया। सीएमओ ने कहा कि तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर आपके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।





टीम के जाते ही फिर बिगड़ीं अस्पताल की व्यवस्थाएं
इटावा। प्री असिस्टमेंट टीम के जाते ही फिर जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं पुराने ढर्रे पर आ गई हैं। बता दें कि सोमवार को कायाकल्प की प्री असिस्मेंट टीम आई हुई थी। कायाकल्प में अस्पताल को शामिल कराने के लिए जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया था। स्ट्रेचरों पर गद्दी डालकर उन पर सफेद चादर चढ़ा दिया गया था। वहीं अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर दी गई थीं। सोमवार को टीम जाते ही मंगलवार को फिर वही नजारा दिखा। स्ट्रेचर से चादर गायब थे। अन्य व्यवस्थाएं भी धड़ाम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें