छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में समझौता पत्र दिखाते अधिकारी।
- फोटो : विवि
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शोधकर्ता अब बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सीनियर टेक्निकल एक्सपर्ट के साथ मिलकर उनसे कौशल विकास के टिप्स लेंगे। इसके लिए विवि के प्लेसमेंट सेल एवं स्मार्ट ब्रेंस इंजीनियर्स एंड टेक्नोलॉजिस्ट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के बीच एमओयू हुआ है।
समझौते के तहत इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए टेक्निकल ट्रेनिंग एवं अपडेटेड और डिमांडिंग टेक्नोलॉजी का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। कंपनी की ओर से शामिल हुए परियोजना प्रमुख विनीत कुमार एवं प्रोग्राम मैनेजर आनंद पांडेय और विश्वविद्यालय के कुल सचिव राकेश कुमार, निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि तकनीकी और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया गया है। छात्र हित में ऐसे और भी कंपनियों के साथ अनुबंध होते रहेंगे। मौके पर प्रति कुलपति सुधीर कुमार अवस्थी, वित्त अधिकारी अशोक त्रिपाठी, निदेशक सीडीसी राजेश कुमार द्विवेदी, डीन एकेडमिक्स डॉ. बृष्टि मित्रा, सह निदेशक प्लेसमेंट सेल डॉ. विशाल अवस्थी और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी सौरभ गुप्ता मौजूद रहे।