फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं ही नहीं बन गई ये बेशकीमती ‘ऐश्वर्या’

Tue, 31 Jan 2017 12:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सबसे महंगी ऐश्वर्या घोड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेशकीमती ‘ऐश्वर्या’ की चर्चाएं पूरे शहर में हैं। यूपी के सबसे बड़े घोड़ा बाजार के तौर पर प्रसिद्ध कानपुर के मकनपुर मेला में 20 लाख रुपये कीमत वाली घोड़ी ऐश्वर्या की एक झलक पाने को पशु व्यापारी बेताब हैं। ऐश्वर्या के मालिक जुबैर का दावा है कि घोड़ी ऐश्वर्या सुंदरता के साथ-साथ भागने में अव्वल है। इसके साथ ही उसका फुर्तीलापन लाजवाब है। मेले में ऐश्वर्या के 16 लाख रुपये लग चुके हैं लेकिन उनकी मांग 20 लाख रुपये की है अगर ऐश्वर्या का इतनी रकम में ग्राहक नहीं मिलता तो बिक्री नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


मकनपुर मेला के छह दिन बाद घोड़ा बाजार अच्छी नस्ल के घोड़ों से भर चुका है। सोमवार को फर्रुखाबाद जिले के जहानाबाद निवासी जुबैर खान सफेद रंग की ऐश्वर्या घोड़ी लेकर मकनपुर मेला में पहुंचे।इसी तरह तहरकापुर, फतेहपुर से आए रासबिहारी बताया कि उन्होंने 1.10 लाख रुपये में सोनू नामक घोड़े को खरीदा। मेला क्षेत्र में उसको दौड़ाकर देखा। 

घोड़ा बाजार के साथ-साथ मेला क्षेत्र में घोड़ों के साज सज्जा के सामान की सैकड़ों दुकानें सज गई हैं। मकनपुर में घोड़ा गद्दी की खरीदारी के लिए खरीदार बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। साथ ही शादी-विवाह के रथों के लिए साज-सज्जा का सामान मेले में उपलब्ध है।
विज्ञापन


वहीं घोड़ा, ऊंट, भेड़, बकरी आदि पशुओं की परवरिश के लिए कई अत्याधुनिक मशीनें मेला बाजार में उपलब्ध हैं। बिजनौर से आए शाकिर खान ने बताया कि उनके पशुओं के बाल काटने, दूध निकालने और साफ-सफाई करने के वाले यंत्र उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें