फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लिए बसपा के पूर्व विधायक ने की बगावत

Tue, 31 Jan 2017 12:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1993 में बसपा और सपा का गठबंधन हुआ था
विज्ञापन
कानपुर आर्य नगर (अब सीसामऊ) विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक महेश वाल्मीकि ने बगावत कर दी है। बसपा के सभी पदों से महेश ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोमवार को आरपीआई (रामदास अठावले) से नामांकन कराया और गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। 1993 में बसपा और सपा का गठबंधन हुआ था। तब महेश वाल्मीकि बसपा से प्रत्याशी थे। भाजपा नेता सत्यदेव पचौरी को हराकर उन्होंने चुनाव जीता था। यही सीट ऐसी है, जिस पर बसपा ने जीत दर्ज की थी। कानपुर कैंट, सीसामऊ, गोविंद नगर, किदवई नगर और कल्याणपुर से बसपा का खाता नहीं खुल सका है। अब महेश वाल्मीकि ने दूसरे दल से नामांकन कराकर बसपा की मुश्किल बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें