फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 43 दिन के वनवास के बाद निष्कासित पार्षद रक्षामंत्री के पास

विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ से मिलते पार्षद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी के महानगर आगमन की वजह से शांत पड़ा नगर निगम सदन से निष्कासित पार्षदों का विरोध प्रदर्शन 43 दिन बाद फिर से शुरू हो गया है। रविवार को इन पार्षदों ने दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। पार्षदों ने रक्षामंत्री से नगर निगम सदन से लेकर अभी तक का पूरा घटनाक्रम बताते हुए उनका निष्कासन रद्द कराने की मांग रखी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में रक्षामंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी से भी बात भी की है।
विज्ञापन

26 दिसंबर 2025 को नगर निगम सदन की बैठक के दाैरान पार्षद अंकित बाजपेई और पार्षद पवन गुप्ता को महापाैर प्रमिला पांडेय ने अगले आदेश तक सदन से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद चार और पार्षद महापाैर व उनके बेटे पर उनके क्षेत्र के विकास कार्य के लिए बजट नहीं देने का आरोप लगाते हुए दोनों निष्कासित पार्षदों के साथ आ गए थे। मामला बढ़ने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पार्षदों के साथ दो दाैर की बैठक करके महापाैर और भाजपा के उत्तर व दक्षिण जिलाध्यक्षों से कहा था कि इन लोगों का निष्कासन खत्म हो। साथ ही अन्य मांगों पर बातचीत कर मामला खत्म कराया जाए।
उस समय जिलाध्यक्षों ने निष्कासन जल्द खत्म कराने की बात कही थी लेकिन अभी तक मामला जस का तस बना हुआ है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 20 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पंकज चाैधरी को शहर आना था। पार्टी ने आपसी खींचतान को देखते हुए मामले को खत्म कराने का आश्वासन देकर सभी को शांत रहने के लिए कहा था। प्रदेश अध्यक्ष के जाने के करीब 15 दिन बाद भी इसमें कोई फैसला नहीं होने की वजह से निष्कासित पार्षद फिर से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

-
आज प्रदेश अध्यक्ष से मिलेंगे पार्षद
पार्षद पवन गुप्ता ने कहा कि अब नौ फरवरी को दिल्ली में ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी से भी मिलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अभी दिल्ली में ही हैं। इसके अलावा इन पार्षदों ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी बात रखने की अर्जी लगाई है। सोमवार को राजनाथ से मिलने वाले भाजपा पार्षदों में पवन गुप्ता के अलावा पार्षद विकास जायसवाल, पार्षद लक्ष्मी कोरी शामिल हैं। बाकी चार पार्षद सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे।

महाना के बीच में आने से भी नहीं बनी बात
पार्षदों और महापाैर के बीच की आपसी तनातनी का खत्म करने के लिए जिलाध्यक्ष और पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी मुलाकात की थी। उस समय कहा जा रहा था कि सतीश महाना के आने से अब दोनों तरफ से मामला रफादफा कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा न होने से पार्षदों ने फिर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें