फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट विस्तार: 50 साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुआ यूपी का ये जिला, भानु प्रताप ने बनाई जगह

Wed, 07 Jul 2021 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

भानु प्रताप को मंत्री बनाए जाने से जिले में खुशी की लहर है। लोगों को उम्मीद है कि न सिर्फ जनपद जालौन बल्कि समूचे बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
भानु प्रताप वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 50 साल बाद जालौन जिले से किसी सांसद को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। जिले से सबसे पहले 1967 में चौधरी रामसेवक को कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। बता दें कि 1962 व 1967 और 1971 में लगातार तीन बार चौधरी राम सेवक जिले के सांसद बने थे।
विज्ञापन


वर्ष 1967 में उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया था। उन्होंने  कोयला, विदेश, वाणिज्य व स्वास्थ्य मंत्रालय का काम संभाला था।  वह तीन बार लोकसभा व दो बार राज्यसभा सांसद रहे थे। इस प्रकार वह पांच बार सांसद रहे थे। चौधरी रामसेवक के चचेरे भाई एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने बताया कि मंत्री रहते हुए रामसेवक ने जिला अस्पताल की बिल्डिंग का जीर्णोद्वार कराया था।

इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सीएचसी भी खुलवाई थी। मंत्री के बाद जब रामसेवक राज्यसभा में पहुंचे और उनके चाचा लच्छीराम (श्याम के पिता) लोकसभा से सांसद चुने गए, तब दोनों चाचा भतीजे ने मिलकर कोंच बस स्टैंड का निर्माण कराया।
विज्ञापन


दूरदर्शन का टावर लगा और रेलवे का ओवरब्रिज भी बना। चौधरी परिवार के बाद लंबे समय से जिले का कोई भी सांसद केंद्र सरकार के मंत्री मंडल तक नहीं पहुंच सका। अब जालौन के भाजपा सांसद भानु प्रताप वर्मा को लगभग 54 साल बाद केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया है।

यह भी जिले से भाजपा से पांचवीं बार सांसद हैं। भानु प्रताप को मंत्री बनाए जाने से जिले में खुशी की लहर है। लोगों को उम्मीद है कि न सिर्फ जनपद जालौन बल्कि समूचे बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार मिलेगी। ड्रीम प्रोजेक्ट कोंच फफूंद रेलवे लाइन पर प्रगति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें