फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डिफेंस एक्सपो के ये खास उत्पाद आपको हैरत में डाल देंगे, जानिए इनके बारे में

Thu, 15 Nov 2018 10:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला, कर्नाटक की ओर से विकसित मिल्क टेस्टिंग किट लोगों के लिए उपलब्ध
- एक्सपो में सुरक्षा बलों की जरूरत वाले विशेष उत्पादों के 150 से अधिक स्टाल बने लोगों के आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
1 of 5
मिल्क टेस्ट किट - फोटो : अमर उजाला
दूध में मिलावट की आशंका से परेशान लोगों के लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है। रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला (डीएफआरएल), कर्नाटक की ओर से तैयार की गई दूध में मिलावट पहचानने की किट आम लोगों के लिए भी उपलब्ध है। बुधवार को कानपुर के सीएसए में लगे यूपी डिफेंस एक्सपो में संस्थान के स्टॉल पर प्रदर्शित इस किट के लिए लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

2 of 5
सीएसए में लगी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विशेष रूप से सेना के लिए तैयार किए गए खाने योग्य कटोरी और चम्मच, विशेष स्थिति में जवानों के लिए तैयार रेडी टू ईट (पहले से तैयार) खाद्य पदार्थों के प्रति भी लोगों का आकर्षण दिखा। एक्सपो में करीब 150 से अधिक रक्षा उत्पाद से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं। संस्थान के वैज्ञानिक (डी) डॉ. देव कुमार यादव ने बताया कि यह टेस्टिंग किट ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर उपलब्ध है। एक हजार रुपये कीमत वाली इस किट से दूध में अलग-अलग तरह की मिलावट की 50 बार जांच की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
विस्फोटक का पता लगाकर नष्ट करेगा दक्ष - फोटो : अमर उजाला
विस्फोटक का पता लगाकर नष्ट करेगा दक्ष
जमीन के नीचे, बैग में या फिर कहीं छुपाकर रखे गए विस्फोटक को नष्ट करने के लिए सुरक्षा बलों को अपनी जाम जोखिम में नहीं डालनी होगी। डीआरडीओ, पुणे की ओर से विकसित रिमोट चालित वाहन दक्ष न केवल इनकी तलाश करने, बल्कि इन्हें नष्ट करने में भी सक्षम है। यह 20 किलो तक वजन उठाने और तीन मीटर गहराई तक छुपे विस्फोटक का पता चला सकता है।
 

4 of 5
अग्निकांड में राहत कार्यों में मददगार सूट - फोटो : अमर उजाला
अग्निकांड में राहत कार्यों में मददगार सूट
सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड इंवायरनमेंट सेफ्टी, दिल्ली की ओर से आग से बचाव और राहत कार्यों में मददगार सूट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। एलम्युनाइज्ड फायर प्रॉक्सिमिटी नामक इस सूट को पहनकर आग से बचाव का कार्य बेहतर तरीके से अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एंटी माइन बूट - फोटो : अमर उजाला
एंटी माइन बूट
दुश्मनों की ओर से जमीन में बिछाई गई माइन्स (विस्फोटक) पर पैर पड़ने के बावजूद सुरक्षा बलों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। डीएमएसआरडीई, कानपुर की ओर से विकसित किए गए एंटी माइन बूट को देखने वालों की खासी तादात रही। करीब सवा-सवा किलो के इन जूतों के बारे में लोगों ने खूब जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें