फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन से झींझक स्टेशन को आदर्श बनाने का भेजा गया पत्र

विज्ञापन
झींझक रेलवे स्टेशन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के झींझक रेलवे स्टेशन को आदर्श बनाने की मांग पर राष्ट्रपति भवन से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र भेजा गया है। इस बाबत रेलवे बोर्ड के सदस्य को भी जानकारी दी गई है। इससे लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य श्याममोहन दुबे ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 18 अगस्त को पत्र भेजकर झींझक को आदर्श स्टेशन बनाए जाने की मांग की थी। जिसपर कवायद शुरू की गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव प्रवीण सिद्धार्थ ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेलवे बोर्ड रेल मंत्रालय नई दिल्ली सुनीत शर्मा के ध्यानार्थ पत्र भेजा है। इसके बाबत एक पत्र श्याम मोहन दुबे को भी भेजकर जानकारी दी गई है।
झींझक स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश ने बताया कि आदर्श बनने पर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म बढ़ाया जाएगा। मौजूदा समय में प्लेटफार्म पर बने दो प्रतीक्षालयों की जगह चार किए जाएंगे। साथ ही बिजली, पानी व छाया की पर्याप्त व्यवस्था होगी। बताया कि फर्स्ट क्लास के महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग वातानुकूलित प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म पर नया ओवरब्रिज, स्टेशन परिसर में बैरीकेडिंग व वीआईपी लॉन बनेगा। जिसमें लाइट की व्यवस्था होगी। आकर्षण के लिए पानी का फव्वारा भी लगेगा। साफ-सफाई के लिए मशीनों का प्रयोग होगा। वाहनों के लिए स्टेशन के बाहर पार्किंग की जगह आरक्षित करने सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

----
अभी इस हाल में है झींझक स्टेशन
मौजूदा समय में झींझक स्टेशन पर चार प्लेटफार्म हैं। जिसमें एक अप व एक डाउन की तरफ प्रतीक्षालय बना हुआ है। प्लेटफार्म एक समान ऊंचाई से न बने होने से यात्रियों को ट्रेन में उतरने-चढ़ने पर दिक्कत होती है। पीने के लिए पानी का सिर्फ एक ही वाटर कूलर होने से लोगों की भीड़ रहती है। वहीं, महिला प्रतीक्षालय नहीं है। टिकट काउंटर प्लेटफार्म के ही ऊपर बना है। ओवरब्रिज प्लेटफार्म नंबर एक से चार तक बना है। मालभाड़ा लाइन बनने पर ब्रिज पूरा पार नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें