फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री की जबान फिसली, आम आम आदमी पर मढ़ दिया ये आरोप

Thu, 19 Sep 2019 12:15 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
रामनरेश अग्निहोत्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के दौरे पर आए प्रदेश के आबकारी मंत्री बातचीत में आम आदमी की मानसिकता पर ही सवाल खड़ा कर गए। सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार पर बात करते हुए आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री कह गए कि आम आदमी की मानसिकता खराब है। अपनी गलती का एहसास होते ही संभले आबकारी मंत्री ने कहा कि वह सरकारी कर्मचारियों की मानसिकता की बात कर रहे थे और इसमें सुधार होने में वक्त लगेगा।

विज्ञापन


प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर फतेहपुर जिले के दौरे पर थे। रामनरेश अग्निहोत्री जिले के प्रभारी मंत्री भी है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जिले में चलाए जा रहे विकास कार्यो का लेखाजोखा भी पेश किया। जबान फिसलने के बाद आबकारी मंत्री ने बाद में अपनी बात पर सफाई तो दी लेकिन जिम्मेदार पदों बैठे लोग बोलने के पहले अगर सोचकर बोले तो ऐसी नौबत ही न आने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें