फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: करोड़ों की टैक्स चोरी में फरार पूर्व आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार, एसटीएफ ने उठाया

Sun, 27 Feb 2022 06:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

एसटीएफ ने शनिवार देर शाम शहर के इंद्रानगर में किराये पर रह रहे फरार रवींद्र किशोर को गिरफ्तार कर लिया। टीम को उसके पास से एक मोबाइल, तीन हजार रुपये, आधार कार्ड मिला है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सहारनपुर के टपरी स्थित डिस्टलरी हाउस से एक ही बिल्टी (रसीद) पर करोड़ों का टैक्स चोरी कर वाहनों को गोदाम तक पहुंचाने के मामले में आरोपी पूर्व आबकारी निरीक्षक को लखनऊ एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ उसे लेकर लखनऊ चली गई।
विज्ञापन


एसटीएफ लखनऊ ने तीन मार्च 2021 को शहर के मोतीनगर स्थित देसी शराब के गोदाम में छापा मारा था। वहां सहारनपुर के टपरी स्थित डिस्टलरी हाउस से टैक्स चोरी कर भारी मात्रा में लाई गई लगभग दो करोड़ की शराब मिली थी।

जांच में पता चला था कि डिस्टलरी से क्षेत्रीय आबकारी वितरक, ट्रांसपोर्टर व फैक्टरी में नियुक्त आबकारी कर्मियों की मिलीभगत से भारी मात्रा में टैक्स चोरी कर शराब निकाली गई। इस पर एसटीएफ ने शराब गोदाम को सील कर दिया था।
विज्ञापन


राजफाश होने के बाद तत्कालीन आबकारी निरीक्षक बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेरुइया गांव निवासी रवींद्र किशोर को निलंबित कर दिया गया था। एसटीएफ ने शनिवार देर शाम शहर के इंद्रानगर में किराये पर रह रहे फरार रवींद्र किशोर को गिरफ्तार कर लिया। टीम को उसके पास से एक मोबाइल, तीन हजार रुपये, आधार कार्ड मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें