कानपुर में बुधवार को कोरोना से पांच और रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ ही 342 नए संक्रमित मिले हैं। अब तक कोरोना से 867 रोगियों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर वृद्ध और कोमॉर्बिड (पहले से गंभीर बीमारी से ग्रसित) हैं। एक्टिव केस अब 1876 हो गए हैं।
कानपुर के एक 77 वर्षीय रोगी की मौत मंगलवार को हुई थी, उसे पोर्टल पर बुधवार को अपडेट किया गया। इसके अलावा हैलट में भर्ती कैंट निवासी 49 वर्षीय महिला की मौत हुई है। उसे कोरोना के गंभीर लक्षण रहे हैं। इसके साथ ही गुर्दे फेल हो गए।
रावतपुर के 73 साल के वृद्ध, कल्याणपुर के 64 साल के वृद्ध, शास्त्रीनगर के 65 साल के वृद्ध की भी मौत हैलट में हुई। कोरोना संक्रमण के बाद रोगियों को निमोनिया हो गया। इसके अलावा वे अन्य रोगों से भी ग्रसित रहे हैं। उन्हें गंभीर हालत में हैलट लाया गया था।
सांस तंत्र फेल होने के कारण मौत हो गई। नगर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 35 हजार 296 हो गई। इनमें 32 हजार 553 ठीक हो गए। बुधवार को 60 और लोग होम आइसोलेशन में उपचार से कोरोना संक्रमण मुक्त हो गए।