फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू: 536 केंद्रों में 25 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, करीब 7 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

Mon, 17 Feb 2020 12:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : गूगल
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध परीक्षाएं 536 केंद्रों में 25 फरवरी से शुरू होंगी। इस बार भी अनुदानित डिग्री कॉलेजों को यूजी की परीक्षाओं में स्वकेंद्र बनाया जाएगा। बीते कई वर्षों से अनुदानित डिग्री कॉलेजों का भी सेंटर जाने की मांग उठा रहे उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित कॉलेज एसोसिएशन की मांगों को इस बार भी नहीं माना गया है।
विज्ञापन


इस बार परीक्षा में करीब सात लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे। सीएसजेएमयू से संबद्ध 11 जिलों के करीब 1100 से अधिक महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। स्नातक और परास्नातक के विभिन्न कोर्स में संस्थागत और प्राइवेट मिलाकर करीब सात लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विवि प्रशासन के मुताबिक इस बार कुल 536 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के लिए 77 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव डॉ. अनिल यादव ने बताया कि केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन


एक-दो दिन में परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद जल्द ही प्रवेशपत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि अनुदानित कॉलेज से ही परास्नातक की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं का केंद्र बनाया गया है। जिन कॉलेजों में 125 या इससे अधिक छात्राएं होंगे, उनकी स्वकेंद्र में परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें