फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा की तैयारी पूरी

Sun, 15 Feb 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा तैयारियाें में इस बार उपजिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों को नकलविहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


इसके क्रम में सदर तहसील अकबरपुर में एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, केंद्र व्यवस्थापकों की संयुक्त रूप से बैठक संपन्न हुई।

बैठक में उपजिलाधिकारी सदर हरिहर राम ने कहा कि शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। जरूरत के समय पुलिस और प्रशासन केंद्र व्यवस्थापकों का सहयोग करेगा।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी विनीत भटनागर ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी, जहां कहीं दिक्कत तो केंद्र व्यवस्थापक उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों से क्षेत्र में पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों की संवेदनशीलता के बारे में विचार-विमर्श किया। वहीं केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा केेेंद्र की सुरक्षा, पुलिस व्यवस्था, उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल स्ट्रांग रूम तक ले जाने पर विचार विमर्श किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें