फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सत्यापन रिपोर्ट न आने से नहीं बन पा रहे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षाएं फरवरी में हैं, लेकिन अभी तक जिले में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं हो सका है। इसके पीछे कारण है कि केंद्र निर्धारण समिति सत्यापन रिपोर्ट नहीं दे पा रही है। इसके चलते विद्यालयों की सत्यापित सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय नहीं भिजवाई जा पा रही है। अभी तक सिर्फ एक तहसील से ही सत्यापन रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। जिले के 281 माध्यमिक विद्यालयों ने केंद्र बनाए जाने के लिए विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की सूचना परिषद के पोर्टल पर अपलोड की थी। इसके भौतिक सत्यापन के लिए तहसीलवार केंद्र निर्धारण जांच समिति बनाई गई थी। सदर तहसील, कायमगंज व अमृतपुर तहसील में संबंधित तहसीलों के एसडीएम अध्यक्ष हैं।अभी तक सिर्फ सदर तहसील के करीब 172 विद्यालयों की सत्यापन रिपोर्ट आई है। कायमगंज व अमृतपुर तहसील क्षेत्र के विद्यालयों की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिली है। डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एसडीएम कायमगंज व अमृतपुर से बात हुई है। एक सप्ताह में सत्यापन रिपोर्ट आ जाएगी। आते ही उसे अपलोड कराया जाएगा। इसके बाद परिषद ऑनलाइन केंद्रों का निर्धारण करेगी। फिर आपत्तियां ली जाएंगी, जिसके बाद केंद्रों की फाइनल सूची जारी होगी। गौरतलब है कि वर्ष 205-26 में हाईस्कूल में करीब 25 हजार व इंटरमीडिएट में 20 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

एनबीसी कोड किया गया खत्म
केंद्र निर्धारण के लिए उन्हीं विद्यालयों की सूचना भिजवाए जाने के निर्देश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दिए थे, जिनके भवन नेशनल बिल्डिंग कोड (एनबीसी) के तहत पंजीकृत हों। इसमें दिक्कतें आने के चलते विभाग ने यह व्यवस्था समाप्त कर दी। डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एनबीसी नियम को समाप्त कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें