फर्रुखाबाद। परिवहन विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर दो जेसीबी सहित आठ वाहनों को सीज कर दिया। दो स्कूल बसों सहित पांच वाहनों का चालान कर 1.61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं बिना टैक्स जमा कर फर्राटा भर रहे वाहनों पर 1.60 लाख रुपये का टैक्स भी लगाया गया बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान तीन स्कूल बसें बिना परमिट के मिलीं। बसों का चालान कर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। बिना फिटनेस के संचालित दो जेसीबी पर 42.500 रुपये का जुर्माना लगाकर 1.35 लाख रुपये का टैक्स भी लगाया गया। दोनों जेसीबी को कादरीगेट थाने में खड़ा करा दिया गया। दो ट्रकों में ओवर हाइट माल मिलने पर उनका भी चालान किया गया। वहीं बिना टैक्स के संचालित छह वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि कुल 13 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1.61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं बिना टैक्स के संचालित वाहनों पर 1.60 लाख रुपये टैक्स लगाया गया है।