फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं छह मार्च से, नकल माफिया से बचने की फुल तैयारी

Tue, 28 Feb 2017 03:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीसीटीवी की निगरानी में रखे जाएंगे पेपर व कापियां
परीक्षा में 29,880 परीक्षार्थी होंगे शामिल, परीक्षा नियंत्रक ने दिए निर्देश
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं छह मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में नकल माफिया व अराजक तत्व किसी प्रकार का खलल ने डाल सकें इसके लिए परीक्षा नियंत्रक ने केंद्र पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। नोडल केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं सीसीटीवी के पहरे में रखी जाएंगी।
विज्ञापन
  सीसीटीवी फुटेज तब तक सुरक्षित रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं, जब तक परीक्षा खत्म नहीं हो जाती। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से डीएसएन कालेज समेत जिले के 47 कालेज संबद्ध हैं। कालेजों में पंजीकृत 24,525 परीक्षार्थियों के साथ ही 5255 प्राइवेट परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।   47 कालेजों में डीएसएन कालेज, इंदिरा गांधी राजकीय कालेज बांगरमऊ, राजकीय डिग्री कालेज गोसाईंखेड़ा व श्रीनारायण गर्ल्स कालेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर यादव ने नोडल केंद्र प्रभारियों को सीसीटीवी कैमरे अपडेट रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। वहीं प्रश्नपत्रों के बंडल व उत्तर पुस्तिकाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखे जाने का आदेश देने के साथ ही फुटेज सुरक्षित रखने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
  नोडल केंद्र प्रभारियों को पुलिस सुरक्षा में केंद्रों तक प्रश्नपत्र व आंसरशीट पहुंचाने की बात कही है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल बरामद होने पर केंद्र प्रभारी को सीधे जिम्मेदार ठहराया है। डीएसएन कालेज नोडल केंद्र प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी की गाइड लाइन का पालन कर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इन कालेजों को बनाया गया है नोडल केंद्र नोडल केंद्र संबद्ध कालेज संख्या डीएसएन कालेज 32 इंदिरा गांधी कालेज बांगरमऊ 12 राजकीय महाविद्यालय गोसाईंखेड़ा 01 श्रीनारायण गर्ल्स कालेज शहर 01
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें