कानपुर देहात। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के तीसरे दिन 432 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को हाईस्कूल गृह विज्ञान में 423 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में इंटरमीडिएट की लेखाशास्त्र की परीक्षा में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हाईस्कूल में सुबह की पाली में गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में 3560 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सुबह की पाली में इंटरमीडिएट उर्दू विषय की परीक्षा में सभी 24 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। शाम की पाली में इंटरमीडिएट में लेखाशास्त्र की परीक्षा में 85 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
बीईओ अकबरपुर के सचलदल ने सुबह भिखनापुर, चिरंजी देवी बालिका इंटर कॉलेज रूरा और पं. इच्छा राम कॉलेज में छापा मारा। हालांकि यहां सब ठीक मिला। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि ई-सर्विलांस के साथ ही उड़नदस्तों की निगरानी में यूपी बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। इधर अकबरपुर इंटर कॉलेज में बने कोठार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की लिखी हुई उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई गई।