फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, 3 लोग घायल  

Wed, 16 Jan 2019 02:15 PM IST
Priyesh Mishra यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लुईस डीएम और एसपी से मिल कर वापस घर लौट रही थीं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा में मंगलवार को देर रात पूर्व विदेश राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद सहित 3 लोग मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। लुईस, डीएम और एसपी से मिल कर वापस घर लौट रही थीं। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के पूर्व कांग्रेस सांसद व पूर्व विदेश राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद बीते दिन नगर में आई थीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद देर शाम जिलाधिकारी मोनिका रानी और एसपी संतोष मिश्रा से भी मुलाकात की। इसके बाद वह कार से कायमगंज अपने निवास ग्राम पितौरा वापस जा रही थीं, उसी दौरान थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गुरुगांव मन्दिर के पास उनकी कार में अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें बैठीं लुईस खुर्शीद, पूर्व कायमगंज विधान सभा की कांग्रेस प्रत्याशी रहीं शकुंतला कठेरिया व कार चालक घायल हो गए।

कुछ देर बाद नबाबगंज ब्लाक के गांव चांदपुर के प्रधान रास्ते से निकले और हादसा देखकर रुक गए। उन्होंने अपनी कार से घायल लुईस खुर्शीद को आवास विकास कालोनी स्थित अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने पूर्व विधायक के हाथ में फ्रैक्चर होने की बात कही। दुर्घटना की जानकारी पाकर अस्पताल में बसपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व कांग्रेस समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें