फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से पूर्व विधायक के पुत्र समेत तीन ने पीया जहर, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Fri, 17 May 2019 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
भाजपा विधायक के पुत्र ने पिया जहर
विज्ञापन
कन्नौज में किसी बात से नाराज होकर भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र समेत तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ पी लिया। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर पूर्व विधायक के पुत्र को कानपुर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढहलेपुर निवासी भाजपा के पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे के पुत्र अजीत दोहरे ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर कानपुर भेजा गया। चौधरियापुर गांव निवासी अर्चना (15) पुत्री राम कुमार व गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरारागी निवासी लक्ष्मी (25) पत्नी अखिलेश ने भी जहरीला पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी व महिला को उपचार के बाद ठीक होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें