फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र अब ऑनलाइन, तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोगों के लिए आय एवं संपत्ति आधारित प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया 16 सितंबर से ऑनलाइन कर दी गई है। अब आवेदक घर बैठे आवेदन कर सकेंगे और आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे तहसील के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और प्रमाणपत्र का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

पहले आवेदन मैनुअल होता था। लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट तथा अभिलेखों के सत्यापन के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाता था। नई व्यवस्था में ऑनलाइन आवेदन के बाद तहसील स्तर पर कागजातों का सत्यापन होगा और पात्र पाए जाने पर प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा। हर प्रमाणपत्र को डिजिटल नंबर मिलेगा जिससे उसकी पहचान और सत्यापन आसान होगा और फर्जीवाड़े पर रोक में मदद मिलेगी। सदर तहसील में अप्रैल-मई में 10 हजार से अधिक ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जारी हुए थे जबकि अन्य महीनों में करीब 150-200 प्रमाणपत्र जारी होते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास, परिवार का आय प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी अभिलेख और फोटो अपलोड करना होगा। तहसीलदार विनय द्विवेदी ने बताया कि ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कर दिया गया है। प्रमाण पत्र आवेदक खुद ही डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें