फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जान सकेंगे मनपसंद प्रत्याशी को ही पड़ा वोट

Wed, 16 Nov 2016 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में आप ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटर मशीन) पर वोट डालने के बाद यह जान सकेंगे कि आपका वोट आपके मनपसंद प्रत्याशी को ही गया है या नहीं। निर्वाचन आयोग पहली बार यह सुविधा देने जा रहा है। पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत शहर की आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में यह प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 1028 मशीनें (वोटर वेरीफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रेल) भेज दी हैं। बंगाल से आई यह मशीनें सिविल लाइंस स्थित श्रमजीवी महिला हॉस्टल के जिला निर्वाचन दफ्तर के गोदाम में रखवाई गई हैं।
विज्ञापन


ईवीएम से वोटिंग के दौरान कई वोटर यह सवाल खड़े करते थे कि अपने मनपसंद प्रत्याशी के सामने वाला बटन दबाने के बावजूद वह जान नहीं पाए कि उनका वोट सही पड़ा है या नहीं। ऐसे वोटरों की संतुष्टि के लिए निर्वाचन आयोग वोटर वेरीफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) नाम की मशीन का प्रयोग करने जा रहा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एलए समीर वर्मा ने बताया कि मशीन को आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग के दौरान लगाया जाएगा। पीठासीन अधिकारी से कहकर वोटर अपने वोट की कंफर्मेशन रिसीविंग देख सकता है। मशीन से निकली रिसीविंग तीस सेकेंड के बाद अपने आप फिर से मशीन के अंदर चली जाएगी। यह रसीद वोटर को नहीं मिलेगी। ऐसा इसलिए किया गया है कि वोट की गोपनीयता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें