फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 19 नवंबर से नियमित चलेगी कानपुर एक्सप्रेस, एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर से दिल्ली के आनंद विहार के बीच शुरू की गई नई ट्रेन कानपुर एक्सप्रेस (14153/14154) 19 नवंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। रेलवे ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उद्घाटन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई रेल सेवा के लिए कानपुरवासियों को बधाई दी। यह ट्रेन कानपुर के औद्योगिक, चमड़ा उद्योग और शैक्षिक क्षेत्र को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से सीधा रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

रेल मंत्री ने कानपुर की बहुप्रतीक्षित अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 16 किलोमीटर लंबे ट्रैक की डीपीआर तैयार हो चुकी है। परियोजना के लिए जरूरी मंजूरियां भी मिल गई हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य पर रेल मंत्री ने कहा कि परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके पूरा होने पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और स्टेशन के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।



बुलेट ट्रेन से 1:45 घंटे में दिल्ली से कानपुर

रेल मंत्री ने प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना को नार्थ कॉरिडोर के विकास में नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कॉरिडोर दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या को जोड़ेगा। भविष्य में इसका विस्तार वाराणसी, पटना होते हुए गुवाहाटी तक किया जा सकता है। परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से कानपुर का सफर करीब एक घंटे 45 मिनट में और कानपुर से लखनऊ की दूरी महज 27 मिनट में तय की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें