फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गुरुवार वैष्णो देवी, तिरुपति बालाजी के लिए स्पेशल ट्रेन

Sun, 15 May 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
कश्मीर रेलवे - फोटो : PTI
विज्ञापन
आईआरसीटीसी की तरफ से माता वैष्णो देवी एवं तिरुपतिबालाजी यात्रा के लिए रेल टूर पैकेज की शुरुआत की है। प्रत्येक गुरुवार को लखनऊ से वैण्णो देवी एवं तिरुपतिबालाजी, महाबलीपुरम, कांचीपुरम, पांडिचेरी एवं चेन्नई के लिए संचालित कर रहा है।
विज्ञापन


माता वैष्णों देवी रेल टूर पैकेज: ट्रेन नंबर-11237/38 से प्रत्येक गुरुवार को वाराणसी एवं लखनऊ स्टेशन से संचालित की जा रही है। इस ट्रेन में सुल्तानपुर एवं निहालगढ़ से भी बैठने की सुविधा है। इसकी अवधि चार रात और पांच दिन की है।

दक्षिण रेल टूर पैकेज: ट्रेन नंबर-16094/93 से प्रत्येक गुरुवार को लखनऊ से तिरुपतिबालाजी, महाबलीपुरम, कांचीपुरम, पांडिचेरी एवं चेन्नई के लिए संचालित की जा रही है। इसकी अवधि छह रात और सात दिन की है। इस ट्रेन में लखनऊ, कानपुर एवं झांसी से बैठने की सुविधा है।
विज्ञापन


इन टूर पैकेज में तीन एसी एवं स्लीपर कोच में कंफर्म बर्थ, वातानुकूलित होटल में ठहरने एवं नाश्ता, तिरुपति बालाजी में विशेष दर्शन की सुविधा के साथ-साथ स्थानीय वाहन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यात्री लखनऊ गोमती नगर

स्थित पर्यटन भवन में
आईआरसीटीसी के कार्यालय और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क: लखनऊ में 9794863629, कानपुर में 9794844569, वाराणसी में 9794844599, 9794863628, इलाहाबाद में 9794844566, झांसी में 9794802840, आगरा में 9794863641, 9794802842 नंबर पर संपर्क कर यात्रा के संबध में जानकारी ले सकते हैं। यह जानकारी आईआरसीटीसी के उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें