फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हर शनिवार को 11 डिप्टी सीएमओ व एसीएमओ संभालेंगे ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अब नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर शनिवार को डिप्टी सीएमओ व एसीएमओ रोगियों को देखेंगे। इनके ओपीडी संभालने का निर्देश जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रतिकर अवकाश की आड़ में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए और वैकल्पिक चिकित्सकों की तैनाती हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन



जिलाधिकारी के निर्देश देने के तुरंत बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने शनिवार को ओपीडी संचालन के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा दी है। इनमें डॉ. यूबी सिंह को यूपीएचसी अहिरवां, डॉ. आरएन सिंह को यूपीएचसी नवाबगंज, डॉ. रमित अशोक कुमार रस्तोगी को डीटीसी किदवईनगर, डॉ. सुबोध प्रकाश को यूपीएचसी जागेश्वर, डॉ. महेश कुमार को डीटीसी हुमायूं बाग की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. आरपी मिश्रा को डीटीसी अनवरगंज, डॉ. पीबी सिंह को डीटीसी कैंट, डॉ. राजेश्वर को डीटीसी हरजिंदरनगर, डॉ. एसपी यादव को डीटीसी सर्वोदयनगर, डॉ. कैलाश चंद्र को डीटीसी केपीएम और डॉ. प्रणव को डीटीसी ग्वालटोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये सभी अधिकारी अब हर शनिवार अपने प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ ओपीडी में सीधे रोगियों को देखेंगे। जिन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक ही मेडिकल ऑफिसर तैनात है, वहां उनके अवकाश के दिन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती थीं। शनिवार की ओपीडी को पूरी तरह सक्रिय रखने के लिए पार्ट टाइम चिकित्सकों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है। डॉ. सतीश गुप्ता चटाई मोहाल, डॉ. राम अवतार गीतानगर, डॉ. समीर कुमार सिंह गुजैनी, डॉ. लाल बहादुर सिंह लालपुर और डॉ. मनोहर लाल आहूजा नेहरूनगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ओपीडी करेंगे। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि सभी एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें