फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना ने छीन ली सात की जान, 83 नए संक्रमित, संक्रमण की रफ्तार धीमी मौतें जारी

Fri, 21 May 2021 11:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद भी मौतों का सिलसिला जारी है। अब तक कानपुर में 1646 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना से मौतें जारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना का संक्रमण घटने के बावजूद शुक्रवार को भी मौतों का सिलसिला जारी है। सात और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 83 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1646 हो गई है। एक्टिव केस 2117 हैं। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हैलट में हुई। मधुराज, रामा, चांदनी सहित चार निजी कोविड अस्पतालों में भी एक - एक मरीज की मौत हुई। कोरोना से मरने वाले ज्यादातर रोगी दूसरी बीमारियों की भी गिरफ्त में थे। कोरोना संक्रमण के बाद हालत बिगड़ गई।

शुक्रवार को 417 रोगियों ने कोरोना से जंग जीती। इनमें से 76 अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। अब तक नगर में 81,761 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10,823 ने अस्पतालों में कोरोना की जंग जीती और 67,175 होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 49673 घरों का सर्वे किया। कोरोना के लक्षणों वाले 588 व्यक्तियों को चिह्नित किया। इनमें से 585 की जांच के लिए नमूूने लिए गए। 10909 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 4415 की एंटीजन किट से जांच हुई, जिनमें से 16 में कोरोना की पुष्टि हुई। अन्य 6466 मरीजों की आरटीपीसीआर, 28 की ट्रूू-नॉट या सीवी नॉट जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें