फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद नहीं होंगी सांध्य कालीन कक्षाएं

Tue, 16 Feb 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने सत्र 2016-17 से इंजीनियरिंग (बीटेक) की सांध्य कालीन कक्षाओं को बंद करने का प्रस्ताव फिलहाल निरस्त कर दिया है। साथ ही एक्सटेंशन ऑफ अप्रूवल (मान्यता रिन्यूवल) का विकल्प खोल दिया है। वेबसाइट www.aicte-india.org पर जाकर 21 फरवरी तक मान्यता रिन्यूवल की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन


एआईसीटीई से मान्यता और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) लखनऊ से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों ने सांध्य कालीन कक्षाएं बंद करने का विरोध किया था। एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. अनिल सहत्रबुद्धे को पत्र लिखकर कहा कि पढ़ाई बंद होने से बड़ा नुकसान होगा।

सीटों की संख्या कमa हो जाएगी। ज्यादातर कॉलेजों को दो या फिर तीन कोर्स की मान्यता मिली है। हर कोर्स में 60-60 सीटें रहती हैं। इसी सिलसिले में एआईसीटीई की सोमवार को नई दिल्ली में मीटिंग हुई। क्षेत्रीय अधिकारियों की मौजूदगी में चेयरमैन ने कहा कि पुराने कॉलेजों में सांध्य कालीन कक्षाओं का संचालन बंद नहीं होगा। इसे और गुणवत्तापूर्ण तरीके से चलाया जाएगा। सभी नियम, मानक पूरे हों, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें