फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन माह बाद भी नशीले सिरप बेचने वाली तीन फर्मों पर नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में लाखों की तादाद में नशीले सिरप और गोलियों की खपत होने के बावजूद अब तक इन दवाओं को बेचने वाली कई फर्मों पर कार्रवाई नहीं हुई है। लंबी प्रक्रिया का हवाला देते हुए विभाग पिछले तीन महीने से जांच की बात कह रहा है पर जांच पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

1- खाद्य सुरक्षा एव औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के शहर आकर अचानक छापा मारने के बाद से उनकी टीम ने लगातार तीन दिन तक दवा बाजार में फर्मों में जांच की थी। अक्तूबर में अग्रवाल ब्रदर्स के साथ ही शांति इंटरप्राइजेज में छापा मारा था। टीम को यहां कोडीनयुक्त सिरप बेचे जाने की जानकारी थी। टीम ने खरीद-बिक्री के दस्तावेज मांगे तो संचालक नहीं दे सका था। एक सिरप और टैबलेट का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
2- 13 नवंबर को ड्रग विभाग ने कुमार मेडिकोज पर छापा मारा था। यहां से टीम को हजारों की मात्रा में कोडीन युक्त सिरप व ट्रॉमाडॉल की टैबलेट मिली थीं। मेडिकल स्टोर में इनके खरीदने और बेचने पर रोक लगा दी गई थी। दवाओं का लेखाजोखा संचालक नहीं दिखा पाया था। 10 दिन में दस्तावेज न मिलने पर लाइसेंस निरस्त की चेतावनी दी गई थी पर तीन माह बाद भी कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

3- अफसरों को एसजीपीएस फर्म नशीली दवाएं बेचते मिली थीं। ड्रग विभाग ने प्रेमा और एसजीपीएस एजेंसी में एक साथ छापा मारा था। प्रेमा के खिलाफ तो एफआईआर दर्ज कराई गई है लेकिन एसजीपीएस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि सभी को नोटिस भेजे गए हैं। कुछ ने दस्तावेज भेजे हैं, जांच हो रही है। गड़बड़ी मिलते ही लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें