फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव हारने के बाद भी लोगों को राज्यपाल और राष्ट्रपति बनाती है बीजेपीः केशव 

Fri, 10 Nov 2017 04:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में एक सभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। भाजपा की जीत को उन्होने गुंडागर्दी और अराजकता के खिलाफ जीत बताई।  
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा में किसी से भेदभाव नहीं किया जाता है। चुनाव हार जाने के बाद भी लोगों को राज्यपाल और राष्ट्रपति बनाया जाता है, यह गौरव की बात है।




 

गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की शानदार जीत होगी। वे यहां अच्युत ब्रह्माधाम आश्रम में सात दिवसीय भक्ति वेदांत सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

 

साध्वी निरंजन ज्योति ने किया केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत

केशव प्रसाद मौर्य को तुलसी का पौधा देतीं साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया। मौर्य ने कहा कि गुंडागर्दी, अराजकता से परेशान जनता ने भाजपा को प्रदेश में शानदार जीत दिलाई थी। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम जारी है।


 
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
उन्होने कहा कि छह महीने के कार्यकाल में सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगाकर रिकार्ड कायम किया है। कहा कि किसानाें की आमदनी दुगनी करने के बजाय उनके उत्पादन को सुरक्षित रखने का लक्ष्य है। फूड प्रोसेसिंग के जरिए उनके उत्पादन को सुरक्षित रखने का काम किया गया है। गड्ढा मुक्त सड़क के लिए अभियान चलाकर 83 हजार किलोमीटर निर्माण कराया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें