फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर अखिलेश ने किया प्रहार तो उनके अपनों ने ही किया समर्थन

Fri, 10 Nov 2017 08:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
नोटबंदी की पहली सालगिरह पर जहां सभी विपक्षी दल नोटबंदी को काला दिवस बता रहे हैं, वहीं मुलायम परिवार में उनकी बहू ने नोटबंदी के समर्थन में अपना बयान दिया।
विज्ञापन

 

नोटबंदी का जश्न नहीं पर ख़ज़ांची का जन्मदिन ज़रूर मनायें- अखिलेश यादव

डेमो पिक
इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लिखा था कि नोटबंदी की लाइन में जन्मे ‘ख़ज़ांची’ की माँ नहीं जानतीं कालाधन क्या होता है. हम नोटबंदी का जश्न नहीं पर ख़ज़ांची का जन्मदिन ज़रूर मनायें।
  नोटबंदी की लाइन में जन्मे ‘ख़ज़ांची’ की माँ नहीं जानतीं कालाधन क्या होता है. हम नोटबंदी का जश्न नहीं पर ख़ज़ांची का जन्मदिन ज़रूर मनायेंगे. pic.twitter.com/cXH667Tzwi — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 8, 2017



पंजाब नेशनल बैंक में पिछले साल नोट बदलने के लिए कतार में खड़ी सरदार पुरवा गांव निवासी नि:शक्त सर्वेशा ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उसकी परवरिश के लिए दो लाख रुपये की सहायता दी थी। बाद में उसका नाम खजांची रखा गया था।
 

खजांची और उसकी मां से मुलाकात करने की बात कही

डेमो पिक
बीते 8 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री ने निर्वतमान चेयरमैन को मासूम खजांची का हालचाल लेने के लिए उसके ननिहाल भेजा। साथ ही फोन कर सर्वेशा से उसके बारे में जानकारी की। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने शीघ्र ही खजांची और उसकी मां से मुलाकात करने की भी बात कही।


 
विज्ञापन

अपर्णा ने दिया नोटबंदी के संबंध में बयान

डेमो पिक
अखिलेश यादव के बयान से उलट उनके छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव ने नोटबंदी के संबंध में बयान दिया है। उनके इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रहीं हैं। 
  we still need to find accurate results for this move.it wins or fails is too less a time to assess.. #DeMoWins — Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) November 7, 2017

 
अखिलेश यादव के छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव ने नोटबंदी का समर्थन किया है। उन्होंने DeMoWins ट्वीट करके इसका समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि हमे अभी भी नोटबंदी के फैसले से आए परिणाम का आंकलन करने की जरूरत है, यह सफल रहा या विफल यह आने वाले समय में पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें