फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पांच दिन बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कपड़ा कारोबारी के बैग से करीब दो लाख के जेवर पार होने के मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी जीआरपी खाली हाथ है। रहमान अली निवासी बाबरपुर, थाना अजीतमल, औरैया सूरत में कपड़े का कारोबार करते हैं। बुधवार को परिवार समेत भतीजे की शादी में शामिल होने सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल ट्रेन से गांव आ रहे था।
विज्ञापन

उनकी एस-चार में टिकट आरक्षित थी। उन्होंने बताया कि जसवंतनगर से ट्रेन छूटने के बाद इटावा में उतरने के लिए गेट पर अपना बैग समेत अन्य झोले लगाने शुरू कर दिए। तभी किसी ने बैग काटकर दो लाख के जेवर निकाल लिए। पहले दिन तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, अगले दिन से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। जीआरपी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी तक उनका कुछ पता नहीं लगा है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें