फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवक का अपहरण, पुलिस ने बलरामपुर से किया बरामद; चेहरे पर चोट के निशान और मुंह कपड़े से बंधा मिला

Mon, 30 Jun 2025 11:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

शीला देवी ने कोतवाली भरथना में 28 जून को बेटे मनीष के गायब होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके युवक की तलाश शुरू कर दी थी। सर्विलांस, एसओजी टीम को युवक को बंधक बनाने की सूचना जानकारी मिली।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरथना से अपहरण करके बलरामपुर ले जाए गए युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसके चेहरे पर चोट के निशान और मुंह कपड़े से बंधा मिला है। नशे की हालत में मिलने की वजह से अभी युवक घटना की पूरी जानकारी नहीं दे सका है। 

विज्ञापन


शीला देवी ने कोतवाली भरथना में 28 जून को बेटे मनीष के गायब होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके युवक की तलाश शुरू कर दी थी। सर्विलांस, एसओजी टीम को युवक को बंधक बनाने की सूचना जानकारी मिली। इनपुट के आधार पर पुलिस बलरामपुर पहुंची। यहां टीम ने दबिश देकर युवक को सोमवार को बरामद कर लिया है। युवक नशे की हालत में मिला है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। मुंह उसका कपड़े से बंधा हुआ था। टीम बरामद युवक को लेकर सोमवार रात बलरामपुर से निकल चुकी थी। देर रात लगभग दो-तीन बजे तक उनके आने की उम्मीद है। 

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। सर्विलांस और एसओजी के इनपुट पर टीम ने बलरामपुर से युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया है। युवक के नशे में होने की वजह से वह कुछ बता नहीं पा रहा है। उसे इटावा लाया जा रहा है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


सपा के पेज से की गई पोस्ट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
रात लगभग 10 बजे सपा के ऑफीशियल पेज से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई है। इसमें लिखा गया है कि महामहिम राष्ट्रपति के प्रदेश में होने के बावजूद प्रदेश में हो रही किडनैपिंग। इटावा के भरथना में मनीष नामक युवक की किडनैपिंग के बाद वसूली के लिए जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण बेहद शर्मनाक है। भाजपा सरकार में हर कोई असुरक्षित, चर पर अपराध, मुख्यमंत्री नाकाम। जल्द से जल्द पीड़ित को ढूंढे पुलिस, आरोपियों की हो गिरफ्तारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें