फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी का दबाव बनाने पर युवक ने फंदा लगाया, मरने से पहले वीडियो में कहा- बदतमीजी से तंग आकर जान दे रहा हूं

Tue, 25 Jun 2024 06:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने मौत हो गले लगा लिया। आत्महत्या से पहले युवक ने दो वीडियो भी बनाए थे। वीडियो में युवती और उसके परिवार वालों को मौत का जिम्मेदार बताया।
 
विज्ञापन
ऋषभ यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में नगला बहादुर के पास फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक के दो वीडियो वायरल हुए। वीडियो में युवक अपनी मौत का जिम्मेदार एक युवती और उसके परिवार वालों को बता रहा है। नामजद परिवार युवक के ऊपर शादी के लिए दबाव बना रहा था। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी गुड्डू यादव के पुत्र ऋषभ यादव (22) के आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। मालूम हो कि ऋषभ यादव बीएससी फाइनल का छात्र था। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के ऊसरा अड्डा के पास किराए के मकान में रहता था। वहां एसआई की तैयारी कर रहा था। रविवार को शाम पांच बजे घर आया था। सोमवार सुबह छह बजे बाइक से शहर के लिए निकल गया था। सोमवार दोपहर दो बजे छोटे भाई और मामा को कॉल करके आत्महत्या करने की जगह बताकर शव ले जाने को कहा था।

मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

बदतमीजी से तंग आकर आत्महत्या करने जा रहा हूं...
ऋषभ के मोबाइल में दो वीडियो मिले हैं। जिसमें वह बोल रहा है कि मैं ऋषभ कुमार परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। अपनी मौत का जिम्मेदार एक युवती और उसके परिवार वालों को बताया है। उन्होंने मुझे शादी के लिए इतना मजबूर किया है। और उन्होंने मेरे साथ बहुत बदतमीजी की, मैं इन सबसे तंग आकर आत्महत्या करने जा रहा हूं, मेरी मौत के जिम्मेदार यह सब हैं, इन्हें कड़ी सजा मिले। दूसरे वीडियो में उसने कहा और जितने भी उसे लड़की के खिलाफ सबूत हैं, वह मेरे फोन में हैं। रिकॉर्डिंग है और एक युवक ने मेरे साथ बदतमीजी की है इन लोगों ने मिलकर हमें ब्लैकमेल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें