फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक महीने पहले ही खरीदी थी नई बाइक, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 07 May 2026 04:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बीना-सैफई मार्ग पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। एक महीने पहले नई बाइक खरीदने वाले रमन को पुलिस ने घायल अवस्था में सैफई भेजा था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीना-सैफई मार्ग पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्राम कटैयापुर निवासी रमन कठेरिया (22) बुधवार रात करीब 10:30 बजे अपनी बाइक से जा रहा था। तभी एक इंटर कॉलेज के पास वह दुर्घटना का शिकार हो गया। राहगीरों की सूचना पर कर्री चौकी इंचार्ज मान सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस ने घायल रमन को सैफई भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, रमन ने महज एक महीने पहले ही नई बाइक खरीदी थी। बुधवार रात वह किसी काम से बाहर निकला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दुर्घटना किन कारणों से हुई और किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी या बाइक अनियंत्रित हुई। पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते सैफई अस्पताल पहुंचे। चौबिया पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया था, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। वाहन चालक का पता कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें