फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: भतीजी के तेल की रस्म से लौट रही बुआ की बाइक से गिरकर मौत, शादी वाले घर में छाया मातम

Sun, 25 Jun 2023 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
मीरा देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में भतीजी के तेल की रस्म से लौटकर अपने घर वापस लौट रही बुआ नगला गढ़रिया में बाइक से अचानक गिर गई। हादसे के बाद परिजन महिला को सैफई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजी की सोमवार बरात आ रही है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया।

विज्ञापन


सैफई थाना क्षेत्र के मदैयापुर निवासी सुभाष ने बताया कि उनकी बेटी कीर्ति की बरात सोमवार को आ रही है। शनिवार को उसकी बेटी की तेल की रस्म थी। इसमें उसकी बहन कठफोरी थाना सिरसागंज फिरोजाबाद निवासी मीरा देवी (43) आई हुई थी। रविवार सुबह वह अपने बेटे आशीष और बड़ी बहन सत्यवती निवासी नगला गढ़रिया सैफई के साथ घर लौट रही थी।

बड़ी बहन को नगला गढ़रिया में उतार दिया था, जैसे ही आशीष ने बाइक स्टार्ट करके आगे बढ़ाई मीरा देवी सड़क पर गिर पड़ी। महिला को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पूरे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें