फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नालियों की सफाई न होने पर डीएम नाराज

Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डीएम-एसएसपी सभी विभागों के अधिकारियों के साथ देर शाम शहर का भ्रमण करके लोगों की समस्याएं सुनीं। नालियां साफ न होने, बिजली के खंभे तिरछे होने समेत कई समस्याएं लोगों ने बताईं। इस पर डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा पक्का बाग तिराहा से रामलीला रोड, सिंधी मार्केट, तहसील चौराहा से पचराहा होते हुए टिक्सी मंदिर तक पैदल भ्रमण किया। रामलीला रोड के दक्षिण की तरफ नालियों में गंदगी की लोगों ने शिकायत की। इस पर डीएम ने ईओ को साफ-सफाई के निर्देश दिए। विष्णु नगर में एक खंभा तिरछे होने की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को तत्काल सही कराने के लिए निर्देशित किया।
भ्रमण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोंड, एसपी सिटी कपिल देव, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम राघव, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें