फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: मासूम बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान, ससुरालियों पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप

Wed, 01 May 2024 08:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा में शिक्षिका ने मासूम बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रश्मि व आर्यन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के भरथना में प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने मासूम बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इसके कारण लगभग तीन घंटे बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

विज्ञापन


भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे वाराणसी से दिल्ली जा रही फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर एक महिला ने अपने पांच साल के बेटे के साथ जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लेटफार्म तीन के किनारे बैठी महिला के आसपास उसका बेटा खेल रहा था। ट्रेन के पास आते ही महिला पुत्र को लेकर कूद गई। इससे दोनों की कटकर मौत हो गई। आरपी कर्मियों ने महिला के पास मिली एक कॉपी में लिखे मोबाइल नंबर से महिला का नाम रश्मि यादव (26) पत्नी रिंकू सिंह निवासी सुजीपुरा व उसके पुत्र की आर्यन (05) के रूप में शिनाख्त हुई।

परिजनों के पहुंचने पर महिला और उसके पुत्र का पंचनामा भरा गया। इसी बीच औरैया के सकरावा इटेली गांव निवासी मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ससुरालियों पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके वालों को कार्रवाई का आश्वासन देने पर लगभग तीन घंटे बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी
बुधवार सुबह करीब सात बजे रश्मि पुत्र आर्यन को लेकर घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। वह सरैया गांव में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। मौके पर पहुंचे भाई रोहित कुमार ने बताया कि लगभग सात साल पहले शादी हुई थी। पति रिंकू प्राइवेट स्कूल में वाहन चलाता है। एक दिन पहले पति ने किसी बात को लेकर रश्मि के साथ मारपीट की थी। लगातार दहेज कम मिलने का ताना देकर बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।

 
विज्ञापन

वहीं, रश्मि की मायके पक्ष की चाची मंजू यादव निवासी विशंभर कॉलोनी भरथना ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रश्मि घर आई थी। तबीयत ठीक न होने की बात कही थी। थोड़ी देर बाद वह बच्चे को लेकर चली गई। चाची ने बताया कि रश्मि के स्कूल में पढ़ाने जाने से सास को आपत्ति थी। चार दिन पहले वह बाजार से अपने लिए साड़ी खरीद कर ले गई थी, जिस पर सास ने विवाद किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें