फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: विदा होकर ससुराल आई दुल्हन की दो घंटे बाद मौत,  मायके और ससुराल पक्ष में मची चीख-पुकार, जानें मामला

Wed, 01 May 2024 09:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: वर पक्ष के लोगों का कहना है कि दुल्हन निकाह के दौरान ही बीमार थी। उसके परिजनों ने गर्मी के कारण बीमार होने की बात कही। ससुराल आने पर पेट में दर्द के साथ उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी, तो आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले जाया गया। सैफई ले जाने के दौरान रात करीब 12 बजे रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
भरथना कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के भरथना कस्बे में धूमधाम से निकाह होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया। सोमवार रात करीब 10 बजे ससुराल पहुंचने के बाद दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रात करीब 12 बजे रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन

पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक की बरात 29 अप्रैल को फिरोजाबाद के कस्बा सिरसागंज गई थी। निकाह के बाद बरात दुल्हन को लेकर रात करीब 10 बजे भरथना स्थित घर लौटी। बताया जा रहा है कि बरात वापस आने के कुछ देर बाद दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई।

दूल्हा समेत उसके परिजन इलाज के लिए भरथना के एक अस्पताल ले गए। सुधार नहीं होने पर इटावा के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। सैफई ले जाने के दौरान रास्ते में दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन की मौत की सूचना पर दोनों पक्ष में मातम पसर गया।

सुलह समझौते के बाद किया गया अंतिम संस्कार
दुल्हन के शव को ससुराल लाया गया, जहां सूचना पर मृतका के पिता आदि परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में सुलह समझौते के बाद भरथना में ही अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। वर पक्ष के लोगों का कहना है कि दुल्हन निकाह के दौरान ही बीमार थी।
विज्ञापन

पेट में दर्द के साथ ज्यादा बिगड़ गई थी हालत
उसके परिजनों ने गर्मी के कारण बीमार होने की बात कही। ससुराल आने पर पेट में दर्द के साथ उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी, तो आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले जाया गया। सैफई ले जाने के दौरान रात करीब 12 बजे रास्ते में मौत हो गई। वधू पक्ष का कहना है कि अनहोनी से पूरा परिवार सदमे में है। फिलहाल उन्होंने कुछ बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें