फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: दो महिलाओं ने फंदा लगाकर दी जान, तीन दिन से तनाव में थीं शिक्षिका, पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 01 Mar 2026 11:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: जसवंतनगर के उतरई और सिरहोल गांव में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों ही मामलों में गहनता से जांच कर रही है, ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
शिक्षिका और विवाहिता की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतकों में एक प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका हैं, जिनके पति अधिकारी पद पर तैनात हैं। वहीं, दूसरी विवाहिता है, जिसके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम उतरई में शनिवार शाम प्राथमिक विद्यालय महलई में तैनात सहायक अध्यापिका सोनी शर्मा (30) ने अपने घर के ऊपरी कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। सोनी का मायका फिरोजाबाद के मटसेना क्षेत्र में है। घटना के समय घर पर उनकी ननद पूनम और अनीता मौजूद थीं।

चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया
वहीं, अन्य परिजन मथुरा किसी कार्यक्रम में गए थे। परिजनों के अनुसार सूचना मिलते ही उन्हें नीचे उतारकर आनन-फानन निजी अस्पताल और फिर फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता राम अवतार शर्मा हैं। उनके पति शिव किशोर दीक्षित सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के पद पर मदनपुर, अरांव (सिरसागंज) क्षेत्र में तैनात बताए गए हैं।
विज्ञापन

सिरहोल में दो बच्चों की मां ने दी जान
वहीं, जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम सिरहोल में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रीता देवी (32) पत्नी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार रात घर के अंदर पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। घटना के समय परिजन भैंस के बाड़े में सो रहे थे, जबकि पति सत्येंद्र कुमार चूड़ी का काम करने के लिए जिला सीवान (बिहार) में रह रहा है। रविवार सुबह जेठ सहदेव जब भैंसों को चारा डालने के बाद घर के अंदर पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। विवाहिता की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें