फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: दो रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत; चालक गंभीर और दो यात्री भी घायल, क्रेन की मदद से खुला जाम

Sun, 01 Mar 2026 11:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज बाईपास पर फर्रुखाबाद और एटा डिपो की बसों में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने क्रेन की मदद से रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन
farrukhabad road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बाईपास मार्ग पर दो बसों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, बेरिया तिराहे के पास दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस और सामने से आ रही एटा डिपो की बस में आमने-सामने टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन





हादसे में फर्रुखाबाद डिपो के चालक पवन मिश्रा निवासी हुल्लापुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। बस में सवार उमाशंकर और उनके भाई हरिओम निवासी खैराबाद भी चुटहिल हुए हैं। सूचना पर कस्बा इंचार्ज सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन से क्षतिग्रस्त बसों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें