फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: संप्रेक्षण गृह से शौचालय की खिड़की तोड़कर दो किशोर भागे, एक पकड़ा गया

Sat, 24 Jan 2026 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

दो किशोर शौचालय की खिड़की तोड़कर भागे। जिसमें से एक को पकड़ लिया गया है। घटना सिविल लाइंस थाना के सराय ऐसर स्थित संप्रेक्षण गृह किशोर यूनिट-दो की है।
विज्ञापन
संप्रेषण गृह की इसी जाली को काटकर भागे थे दो किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सराय ऐसर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर यूनिट-दो से शुक्रवार रात दो किशोर शौचालय की खिड़की तोड़कर बाग निकले। सूचना पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। किशोरों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई। कुछ ही घंटे में एक किशोर को पकड़ भी लिया गया।

विज्ञापन


सराय ऐसर स्थित किशोर की यूनिट दो में कानपुर से लाए गए किशोरों को रखा जाता है। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद रुटीन में सभी किशोर अपनी बैरक में चले गए थे। इस दौरान रात में जब स्टाफ की ओर से गिनती की गई तो उसमें दो किशोर कम मिले। इस पर संप्रेक्षण गृह में खलबली मच गई। आनन-फानन किशोरों की तलाश की गई तो शौचालय की जाली टूटी देखकर उनके भागने का अंदेशा हुआ।

सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने भी फरार किशोरों की तलाश की। 16 वर्षीय किशोर जो 16 जनवरी को ही बाल सुधार गृह लाया गया था। वह तो सिविल लाइन क्षेत्र में ही पुलिस को मिल गया लेकिन दूसरा 17 वर्षीय किशोर अभी भी पकड़ से दूर है। भागा हुआ किशोर पॉस्को एक्ट के तहत निरुद्ध है।
विज्ञापन


किशोर यूनिट के अधीक्षक की ओर से सिविल लाइंस थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि दो किशोर शौचालय की जाली तोड़कर फरार हुए थे। एक छोटे किशोर को तुरंत ही रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया था। एक फरार चल रहा है। प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें