फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी, नकदी और अवैध असलहा बरामद

Tue, 05 May 2026 09:08 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: भरथना थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद 17 मुकदमों के आरोपी विश्वनाथ समेत दो लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बदमाशों के पास से लूट के 53,700 रुपये और अवैध असलहा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में भरथना पुलिस ने सोमवार रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से लूट की भारी नकदी और अवैध असलहा बरामद किया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घसारा तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक  पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने बाइक दौड़ते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

किराना व्यापारी के साथ छिनैती की वारदात को अंजाम दिया
पुलिस ने भी घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी विश्वनाथ उर्फ बीपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी ऋतिक कुमार को दबोच लिया। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बीते 27 अप्रैल को एक किराना व्यापारी के साथ छिनैती की वारदात को अंजाम दिया था।

http://



अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है

पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के 53,700 रुपये, दो तमंचे ,भारी मात्रा में कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है। घायल विश्वनाथ उर्फ बीपी पर लूट और चोरी के 17 मामले दर्ज हैं, जबकि ऋतिक कुमार पर पांच मामले पंजीकृत हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना भरथना में बीएनएसएस और आयुध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। मुठभेड़ में घायल बदमाश का उपचार कराया जा रहा है और इनके गिरोह के अन्य संपर्कों की जांच की जा रही है।  -बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी इटावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें