http://
दो को लगी गोली, तीन गिरफ्तार
इस पर बाइकों पर सवार लोगों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया और ग्राम इकनौर की ओर भागने लगे। इस पर दूसरी तरफ से पुलिस ने घेराव किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की दोनों टीमों ने जबाबी फायर किए। इस मुठभेड़ में आशीष कुमार उर्फ भोला (22) और राज उर्फ कौशल (22) के पैर में गोली लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस ने तीसरे साथी शिवा (19) को भी धर दबोचा।
दो बाइकों समेत ये सामान बरामद
पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन तमंचा 315 बोर, चार खोखा, छह जिंदा कारतूस, 315 बोर व एक मिस हुआ कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाशों आशीष उर्फ भोला और राज उर्फ कौशल को अस्पताल भिजवाया गया। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक ने बताया कि पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की दो बाइकें बरामद हुई हैं। साथ ही, लखना तिराहा के पास से चुराई गई नगदी के 15 हजार रुपये बरामद हुए, जिसका मामला बकेवर थाने में दर्ज है।