फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: प्रेमिका से मिलने आया था युवक, लड़की के पिता ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर…कही ये बात

Tue, 29 Apr 2025 11:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: चौबिया क्षेत्र के खेड़ा हेलू गांव में प्रेमिका से मिलने आए युवक की पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद युवक के बहनोई के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की लड़की के पिता ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक औरैया के अजीतमल का निवासी है और खेड़ा हेलू गांव में अपनी बहन के घर रह रहा था।

विज्ञापन

औरैया का अजीतमल निवासी लवकुश पाल (18) बहनोई गीतेंद्र पाल के घर खेड़ा हेलू गांव में रह रहा था। यहां रहने के दौरान उसका गांव के एक व्यक्ति की बेटी से प्रेम प्रसंग हो गया था। सोमवार रात करीब पौने 11 बजे लवकुश प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया था।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस दौरान पहली मंजिल के बरामदे में प्रेमिका के पिता ने तमंचे से उसको गोली मार दी। वारदात में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर चौबिया थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घर में सोने चला गया था लवकुश
उसने घर में बदमाश समझकर गोली मारने की बात कही है। लवकुश के बहनोई राजेश पाल ने चौबिया थाने में अनिल यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। राजेश के अनुसार, लवकुश रात करीब 7:45 बजे खाना खाकर दूसरे घर में सोने चला गया था। पौने 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे पहुंचे, तब तक लवकुश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें