फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: भरभराकर गिरी 80 साल पुराने मकान की छत; मलबे में दबकर महिला की मौत, पति और बेटा गंभीर घायल

Thu, 25 Dec 2025 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इटावा के सरसई नावर में तड़के जर्जर मकान की छत गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल होकर सैफई में भर्ती हैं।
विज्ञापन
सीएचसी में मौजूद पुलिस व घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में ताखा थाना क्षेत्र के सरसई नावर गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 70–80 साल पुराने दो मंजिला मकान की छत अचानक गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस  मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार गांव अशोक गुप्ता (55) का पुराना दो मंजिला मकान है।

विज्ञापन

दूसरी मंजिल पर अपने पुत्र हिमांशु गुप्ता (22) और पत्नी ममता देवी (52) सो रहे थे। इसी दौरान गुरुवार सुबह करीब चार बजे अचानक लेंटर भरभराकर गिर गया, जिससे तीनों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसई नावर भेजा गया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां चिकित्सकों ने अशोक गुप्ता और हिमांशु गुप्ता की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। वहीं, ममता देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि घटना पूरी तरह हादसा है और मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें