फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Suicide: सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में कबड्डी खिलाड़ी ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव…जांच शुरू

Fri, 11 Apr 2025 05:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में कबड्डी खिलाड़ी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहे 17 वर्षीय छात्र ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। कक्षा नौ का छात्र छात्रावास के ही कमरे में रहता था। राजीव सिंह (17) निवासी गांव घरावल पोस्ट भूपगढ़, जिला गोरखपुर ने 14 जनवरी 2022 को कक्षा सात में स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला लिया था।

विज्ञापन

तभी से वह यहां रहकर कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहा था। शुक्रवार सुबह पांच बजे वह अन्य छात्रों के साथ अभ्यास के लिए स्टेडियम गया था। करीब आठ बजे कमरे में आने के बाद वह अपने साथियों से शौचालय जाने की बात कहकर दोपहर करीब साढ़े 11 बजे शौचालय चला गया था। लगभग 12 बजे कक्षा आठ का छात्र शिवम जब शौचालय के लिए निकला।

विज्ञापन

स्टॉफ दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा
तब रूम नंबर 18 के पीछे की खिड़की से उसकी नजर अंदर पड़ी, तो शव फंदे पर लटका था। यह देखकर उसने शोर मचाया, तो अन्य खिलाड़ी और कॉलेज के अधिकारी आ गए। स्टॉफ ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। सूचना पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी देहात सत्यपाल सिंह,  एसडीएम कौशल ने पहुंचकर जांच शुरू की है। छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें