एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र ने बुधवार रात अपना जन्मदिन मनाकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्र बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के मोबाइल को कब्जे में लेकर आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है। मूलरूप से मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना के नवादा गांव निवासी अभिषेक यादव (22) पुत्र उम्मेद सिंह 10 वर्षों से थाना क्षेत्र के झिंगूपुर गांव में अपनी बुआ कमला देवी के यहां रह कर पढ़ाई कर रहा था।
वह चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। घरवालों ने बताया कि बुधवार को अभिषेक का जन्मदिन था। दोस्तों ओर स्वजनों के साथ मिलकर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। रात 12 बजे तक जन्मदिन की पार्टी चली। इसके बाद फूफा राकेश, बुआ कमला देवी व उनका पुत्र राहुल अपने कमरों में चले गए। अभिषेक भी सोने की बात कहकर कमरे में चला गया।