फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवपाल बोले- सपा को छोड़कर अन्य किसी दल में नहीं जाएंगे आजम खां, रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया

Tue, 23 Sep 2025 12:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खां के दूसरे दलों में शामिल होने की खबरें पूरी तरह झूठी हैं और केवल अफवाह फैलाने के लिए फैलाई जा रही है।  समाजवादी पार्टी अपने वरिष्ठ नेता के साथ मजबूती से खड़ी है और आगे भी हर स्तर पर उनका सहयोग करती रहेगी।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा को छोड़कर अन्य किसी दल में आजम खां नहीं जाएंगे। यह दावा सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा करते हुए कहा। उन्होंने आजम खां की रिहाई पर धन्यवाद दिया। शहर स्थित चौगुर्जी आवास पर मंगलवार को शिवपाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की।

विज्ञापन

कहा कि सरकार ने आजम खां को झूठे मुकदमों फंसाया था। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 23 महीने बाद सीतापुर जेल से आजम खां की रिहाई हुई है। यह लोकतंत्र और न्याय की जीत है। कहा कि आजम खान को सरकार ने राजनीतिक कारणों से सैकड़ों झूठे मामलों में फंसाया गया था, लेकिन अंत में सच सामने आया और उन्हें न्याय मिला।

विज्ञापन

दूसरे दलों में शामिल होने की खबरें झूठी
आजम खां के दूसरे दलों में शामिल होने की खबरें पूरी तरह झूठी हैं और केवल अफवाह फैलाने के लिए फैलाई जा रही है। दावा किया कि समाजवादी पार्टी अपने वरिष्ठ नेता के साथ मजबूती से खड़ी है और आगे भी हर स्तर पर उनका सहयोग करती रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें